-->
अधिवक्ता सुनील शर्मा सर्वब्राह्मण महासभा के शाहपुरा जिलाध्यक्ष नियुक्त

अधिवक्ता सुनील शर्मा सर्वब्राह्मण महासभा के शाहपुरा जिलाध्यक्ष नियुक्त

 

शाहपुरा। सर्वब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बृजराज कृष्णउपाध्याय तथा प्रदेश महासचिव पंकज सुगंधी की अनुशंसा पर शाहपुरा निवासी नरेश व्यास को अजमेर संभाग का कार्यकारी अध्यक्ष तथा सांगरिया निवासी अधिवक्ता सुनील शर्मा को शाहपुरा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।

      सुगंधी ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को अपनी कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए। व्यास, शर्मा की नियुक्ति को लेकर शाहपुरा सर्व ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर छा गई। 

      दोनों ने नवनियुक्त अध्यक्षों को एडवोकेट अनिल शर्मा, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अविनाश शर्मा, नमन ओझा, विवेक दाधीच, सुमित गोड, अमन पोंड्रिक, पंकज पाराशर, राहुल शर्मा तथा ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों को माला पहनाकर स्वागत किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article