-->
केन्द्र में मोदी सरकार विकास की सरकार= डॉ. दर्शिता शाह

केन्द्र में मोदी सरकार विकास की सरकार= डॉ. दर्शिता शाह

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  आसीन्द विधानसभा प्रवासी प्रभारी गुजरात राजकोट पश्चिम की विधायक डॉक्टर दर्शिता शाह के अल्प प्रवास पर गुलाबपुरा देव पैलेस पहुंचने पर भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य धनराज गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया ।
डॉक्टर दर्शिता शाह ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी  दो तिहाई बहुमत से राजस्थान मैं सरकार बनाएगी।  अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में भ्रष्ट तानाशाही व अपराध युक्त माहौल बनाकर रख दिया है,राजस्थान महिला अत्याचार के मामले में देश में नंबर वन है अब इस सरकार को जनता ने उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।
इस दौरान  बदनोर प्रधान ऐश्वर्या रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, हुरड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवर लाल गुर्जर, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण सारड़ा, हुरड़ा युवा मोर्चा अध्यक्ष चांदमल मेवाड़ा, पार्षद सोमेश्वर पांडे ,ग्रामीण महामंत्री अशोक अजमेरा ,पवन कुमार मूंगड़ ,हुरड़ा ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा अजमेरा व अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article