-->
माथुर कोलोनी में गणेशोत्सव में गणपति बप्पा के 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया व महाआरती आयोजित।

माथुर कोलोनी में गणेशोत्सव में गणपति बप्पा के 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया व महाआरती आयोजित।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) नगर पालिका के  वार्ड 15 माथुर कॉलोनी में देर शाम गणेश उसत्व के पावन अवसर पर गणपति बप्पा के 56 भोग  व महाआरती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुमित  काल्या एवं वार्ड पार्षद रामदेव  खारोल के आतिथ्य में आयोजित हुआ। वार्ड वासियों  एवं गणपति स्थापना कमेटी के  युवा साथियों ने  चेयरमैन सुमित काल्या  एवं पार्षद  रामदेव  खारोल, राजकुमार गुप्ता  का माल्यार्पण, उपरणा, साफ़ा पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में चेयरमैन काल्या ने  कहा कि वार्ड सहित पूरे शहर में विकास के कार्य बिना किसी भेदभाव के निरन्तर जारी है। और आगे भी जारी रहेंगे।  वार्ड पार्षद रामदेव खारोल ने कहा कि वार्ड में विकास के कार्यो में कोई कमी नही आने दी जायेगी। गणपति बप्पा के  56 भोग महाआरती कार्यक्रम में वार्ड की बालिकाओं ने शानदार गणपति के भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ड के वरिष्ठ नागरिक गण, युवा शक्ति , मातृशक्ति, नन्हें मुन्हे बच्चें मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article