-->
मालासेरी एवं सवाईभोज के लिए निकला सैकड़ो देवभक्तों का जत्था

मालासेरी एवं सवाईभोज के लिए निकला सैकड़ो देवभक्तों का जत्था

फूलियाकलां | देवरिया के देवनारायण भगवान मंदिर से सैकड़ो महिला एवं पुरुष देवभक्त पदयात्रियों का जत्था मालासेरी एवं सवाईभोज के लिए रवाना हुआ।  कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकर गुर्जर के नेतृत्व में देवरिया गाँव से महिला पुरुष देवभक्त पदयात्रियों का जत्था देवरिया से अरवड़ - कोठियाँ - आगूचा- रूपाहेली - उखलिया- बरसनी - ताम्बेसर की बावड़ी- बंक्या रानी माताजी होते हुए मालासेरी एवं सवाईभोज के लिए रवाना हुआ।


पदयात्रा शनिवार शाम तक मालासेरी पहुंचेंगी। जहां से यात्रा का समापन सवाईभोज पहुँचकर होगा। 

यात्रा के दौरान मार्ग  में पनोतिया,अरवड़, इटड़िया, अरनिया चौहान, कोठिया में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान अलगोजा पार्टियों ने भजन गाते भक्त साथ रहे।

 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article