-->
आजादी के बाद पहली बार राजस्थान की योजनाओं की देश में चर्चाएं हो रही है! = मुख्यमंत्री गहलोत

आजादी के बाद पहली बार राजस्थान की योजनाओं की देश में चर्चाएं हो रही है! = मुख्यमंत्री गहलोत

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरस डेयरी प्लांट  स्थल पर पहुंचकर डेयरी  शिल्यान्यास तैयारी का जायजा  लिया एवं दिशा निर्देश दिए।  पत्रकरो से बातचीत में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा की राजस्थान प्रदेश में चल रही योजनाओं का पूरे देश में चर्चा है, राज्य में काम की कोई कमी नहीं है, जनप्रतिनिधि भी कहते है कि जो सरकार से मांगा वो मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार राजस्थान दुसरे प्रदेशों में मॉडल अपनाया जा रहा है, तथा प्रदेश में सभी वर्गों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनायें चल रही है। आगामी छ सितम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सरकार की कामधेनु योजना लॉन्च करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है।इस दौरान राजस्व मंत्री रामलाल जाट, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डाटोसरा, राजस्थान सहप्रभारी काजी निजामुद्दीन,रामपाल शर्मा,विधायक गायत्री त्रिवेदी, पीसीसी उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ,   प्रधान कृष्णसिंह राठौड़, मनीष मेवाड़ा, पालिकाध्यक्ष सुमित काल्या, हुरड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हस्तीमल चोधरी गागेड़ा,   नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पूर्व चेयरमैन चेतन पेशवानी, इत्यादि ने स्वागत किया। इस दौरान उदयपुर सम्भागीय आयुक्त राजेन्द्र भट, जिला कलेक्टर आशिष मोदी, एसपी आदर्श सिंधु ,  एसडीएम निशा सहारण, डिप्टी लोकेश मीणा,  सीआई सुगनसिंह जाट  सहित हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता  , पुलिस जवान तैनात थे। कांग्रेस  राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छ सितम्बर को  गुलाबपुरा में डेयरी सयंत्र सहित विभिन्न कार्यो  का शिलान्यास करेंगे ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article