राजनगर मदरसा मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर बच्चों का मुकाबला प्रोग्राम आयोजित।
गुरुवार, 28 सितंबर 2023
बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) मदरसा राजनगर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मदरसा के बच्चों का मुकाबला प्रोग्राम संपन्न।
मदरसा हनफिया अंजुमन इस्लामिया राजनगर विजयनगर में गुरुवार को शहर के मदरसो के बच्चों का मुकाबला प्रोग्राम में जिला कांग्रेस देहात अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष हाजी मोहम्मद खान के मुख्य अतिथि में बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता देशवाली समाज प्रदेश अध्यक्ष नूर भाई देशवाली ने की और विशिष्ट अतिथि दीन मोहम्मद काठात थे।
मुख्य अतिथि हाजी मोहम्मद खान ने कहा की तालीम ही कामयाबी की पहली सीढ़ी है। पैगंबर साहब के जीवन और चरित्र को हम जीवन में अपनाकर सफल हो सकते हैं। उन्होंने आज के दिन प्रेम और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जामा मस्जिद सदर अब्दुल हकीम चौधरी, मदरसा सदर मोहम्मद दाऊद कुरैशी, व्हाट्सएप पार्षद शहजाद मंसूरी, उस्मान खान पठान, पूर्व पार्षद अब्दुल अजीज कुरैशी, अब्दुल सलाम, बबलू भाई, पार्षद मूल सिंह राठौड़, रफीक मोहम्मद नीलगाय, शंभू खान पठान, मास्टर अरवत्यार अली सहित अन्य ने बालकों को पुरस्कार प्रदान किया। मास्टर अब्दुल हमीद बिसायती ने शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम का संचालन इरफान राजा नईमी ने किया। जन्नत वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सभी मदरसा के बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया!




!doctype>


