-->
मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।

मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद मिलादुन्नबी हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।

 बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा   ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
जलसा ए मोहम्मदी में प्रेम का प्रतीक गुलाब का फूल भेट कर अमन और शांति का पैगाम दिया गया।
देखो हमारे नबी की शान, बच्चा-बच्चा है कुर्बान।
कस्बे में आम मुस्लिम समाज द्वारा राजनगर स्थित के मदरसा केकड़ी चौराहा से जुलुस ए मोहम्मदी का आगाज जामा मस्जिद इमाम इरफान रजा नईमी की अगुवाई में सुबह 9:00 बजे शुरू होकर रेलवे फाटक रेलवे स्टेशन विवेकानंद सर्कल पीपली चौराया कृषि मंडी चौराहा सब्जी मंडी चौराहा रेलवे फाटक होता हुआ जामा मस्जिद पर संपन्न हुआ।
जुलूस में जमा मस्जिद सदर अब्दुल हकीम चौधरी, मदरसा सदर मोहम्मद दाऊद कुरैशी, पार्षद शहजाद मंसूरी, अब्दुल शकूर पठान, मास्टर अब्दुल हमीद, मास्टर अरवत्यार अली, शंभू खान पठान, पीरू उस्ताद, उस्मान खान पठान, पूर्व पार्षद अब्दुल सलाम, हाजी इलियास, हाजी प्यार मोहम्मद, अकबर भाई कबड्डी, हाफिज अब्दुल रहीम, पीर मोहम्मद देशवाली, रईस शेख सहित समुदाय के लोग शामिल थे।
इस अवसर पर कांग्रेस देहात अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष हाजी मेहमूद खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य वाजिद खान चीता, थाना अधिकारी दिनेश कुमार चौधरी, नगर विकास समिति अध्यक्ष  श्याम नागोरी, महामंत्री चतर सिंह पीपाड़ा, सेवादल जिला उपाध्यक्ष रामलाल नगवाड़ा सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने सामुदायिक जन को मुबारकबाद की। समुदाय के लोगों ने शहर वासियों को गुलाब भेट कर अमन शांति का पैगाम दिया। जुलूस में बच्चे  हाथ में झंडा लेकर नबी की शान में नारे लगा रहे थे। जुलूस पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई। बालाजी मंदिर के पास भक्तगणों द्वारा माल्यार्पण एवं दस्तारबंदी भी की गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article