-->
भारतीय सिंधु सभा भीलवाड़ा की नई कार्यकारिणी घोषित हुई।

भारतीय सिंधु सभा भीलवाड़ा की नई कार्यकारिणी घोषित हुई।

  गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भारतीय सिंधु सभा की जिला एवं महानगर भीलवाड़ा की नई कार्यकारिणी शनिवार को हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन के सानिध्य में घोषित की गई। स्वामी जी ने सभी से सेवा व सहयोग का संकल्प करवाया। जिसमें स्वामी जी के आशीर्वाद से एवं भारतीय सिंधु सभा के जिलाध्यक्ष परमानंद गुरनानी ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिला प्रवक्ता पंकज आडवाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि,  गुलाबराय मीरचंदानी व भगवान दास नथरानी को सरंक्षक, ईश्वर लाल कोडवानी व लालचंद नथरानी को जिला उपाध्यक्ष, किशोर कृपलानी को जिला महामंत्री, इंद्रा गांधी को जिला महिला उपाध्यक्ष, कौशल्या राजानी को महिला जिला सहमंत्री, राजकुमार खुशलानी को जिला सहमंत्री, 
हीरानंद प्रीतमानी को जिला भाषा साहित्य मंत्री, ओम प्रकाश गुलाबानी को जिला एवं नगर कोषाध्यक्ष, दीपक ख़ूबवानी को जिला एवं नगर विधि मंत्री, दौलतराम सामतानी को जिला कला एवं सांस्कृतिक मंत्री, कमल वेशनानी को जिला संत संपर्क प्रमुख, लक्ष्मण लालवानी को जिला संगठन प्रमुख, तुलसीदास नाथरानी को सलाहकार प्रमुख, पंकज आडवाणी को जिला प्रवक्ता की घोषणा की गई, वहीं इसी के साथ महानगर कार्यकारिणी की घोषणा भी गयी। जिसमें सरंक्षक हीरालाल गुरनानी, अध्यक्ष परमानन्द तनवानी, उपाध्यक्ष  गंगाराम पेशवानी, महामंत्री नरेंद्र रामचंदानी, सहमंत्री गिरीश गांधी, संगठन मंत्री सूरज नथरानी, महिला उपाध्यक्ष मधु टहल्यानी महिला सह मंत्री चित्रा बदलानी, प्रवक्ता किशोर लखवानी, भाषा एवं साहित्य मंत्री धीरज पेशवानी, कला एवं संस्कृति मंत्री विजय गुरनानी, संत संपर्क प्रमुख ललित लखवानी, सलाहकार प्रमुख डालूमल सोनी की घोषणा की गई। यह कार्यकाल अगले 3 वर्ष के लिए मान्य होगा। इस अवसर पर संभाग प्रभारी वीरूमल पुरसानी, कार्यकारिणी सदस्य भगवान दास ख़ूबवानी, पुरषोत्तम परियानी, हरिकिशन टहिल्यानी, बलराम किशनानी, अशोक हरजानी, धर्मेंद देवनानी आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article