-->
श्री देवनारायण मंदिर परिसर में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित। कई प्रबुद्धजनों हुए शरीक़।

श्री देवनारायण मंदिर परिसर में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित। कई प्रबुद्धजनों हुए शरीक़।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री देवनारायण मंदिर खेड़ा चौसला परिसर में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में अजमेर संभाग चुनाव प्रभारी पूर्व यूपी केन्द्रीय केबिनेट मंत्री डाॅ.महेंद्र प्रताप सिंह व भीलवाड़ा जिला प्रभारी हरियाणा के पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चंद एवं भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा के आतिथ्य में आयोजित किया गया। सभी अतिथियों का प्रबुद्धजन सम्मेलन संयोजक बलवीर मेवाडा, पालिका उपाध्यक्ष सावरनाथ योगी, मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा, विकास मेवाडा, पीयूष मेवाडा, विकास पारिक,रघुवीर वैष्णव सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया। प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी डॉ. सिंह ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है, प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत व सफल नेतृत्व के कारण ही भारत की विश्व में पहचान बढ़ी है, पूर्व की सरकारें लोगों को गुमराह करने का कार्य किया व देश के खजाने को लुटकर खाली किया। अब मोदी सरकार ने सबकी दुकानें बंद कर दी है, कोराना समय में भी प्रधानमंत्री मोदी ने कुशलता से सामना करते हुए लोगों को बचाया है, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से आमजन को राहत पहुंचाई थी। अब ओर डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए व मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए कमल के फुल का साथ देवे एवं भाजपा की राजस्थान में बनाने के लिए भाजपा के जो कोई भी प्रत्याशी आवे कमल के फूल पर वोट देकर समर्थन करें। जिला प्रभारी सुभाष चंद ने सभी को एकजुट होकर भाजपा को मजबूती देने की बात कही। सांसद सुभाष बहेडिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा ने प्रबुद्धजन से भाजपा पर आशीर्वाद बनाये रखने की अपील की। इस दौरान पूर्व उप जिला प्रमुख रामचंद्र सेन, लक्ष्मण सिंह अंटाली, भगवती प्रसाद, अमरसिंह चौहान, राजेन्द्र गुर्जर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सावरलाल गुर्जर, अनिल तंवर, इंदरचंद टेलर ,अनिल वैष्णव, सहित भाजपा के महिला मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, प्रबुद्धजन  कई कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article