-->
अखंड सुहाग के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत।

अखंड सुहाग के लिए सुहागिनों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय उपखंड क्षेत्र में बुधवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत कर अखंड सौभाग्य की कामनाएं की।  करवा चौथ महिलाओं का मुख्य पर्व है। 
सुहागिन महिलाएं दो दिन पूर्व से करवा चौथ के व्रत को लेकर तैयारियों में जुटी रहीं। महिलाओं ने करवा, पूजन सामग्री, श्रृंगार के सामान की खरीदारी की। बुधवार को पति की दीर्घायु व परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर सुहागिनों ने करवाचौथ पर निर्जला व निराहार व्रत रखा गया। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को सोलह शृंगार कर महिलाओं ने चौथ माता,गणेश जी के साथ करवा की पूजा की। और करवा चौथ के व्रत से जुड़ी पारंपरिक कथा श्रवण कर रात में चाद्रमा को अर्घ्य देकर छलनी से पति का दीदार किया। महिलाओं ने करवे का पानी अपने पति के हाथों पीकर अपने निर्जला व्रत का पारण किया।  करवा चौथ पर नवविवाहिताओं में भी करवा चौथ के व्रत का क्रेज देखने को मिला। सुहागिनों ने चौथमाता भगवान गणेश से पति की दीर्घायु खुशहाल गृहस्थ जीवन की मंगलकामना की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article