-->
भाजपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष जोशी व जिला अध्यक्ष मेवाडा का जन्मदिन सेवा कार्य के साथ मनाया

भाजपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष जोशी व जिला अध्यक्ष मेवाडा का जन्मदिन सेवा कार्य के साथ मनाया

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपाईयों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी व जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाडा का जन्मदिन सेवा कार्य के साथ मनाया गया। भाजपाईयों ने दोनों के जन्मदिन पर चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किये एवं श्री गोपाल  गौशाला में गौमाता को गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया एवं दोनों की दीर्घायु की कामनाएं की। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सावर लाल गुर्जर, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल वैष्णव, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि भेरु लाल पाराशर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप रांका, मंडल महामंत्री अशोक अजमेरा, ओम दायमा, अनिल वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सुखवाल, चन्द्रशेखर मेवाड़ा, पूर्व सरपंच लालचंद मेवाड़ा, विकास आचार्य, युवा मोर्चा महामंत्री हुकमीचंद जाट, समाजसेवी अनिल मेहता आदि  कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article