-->
बिना सरकारी सील के वसूली जा रही चुनाई पत्थर की रॉयल्टी।  अवैध वसूली के खिलाफ जिम्मेदारों ने साध रखी है चुप्पी।

बिना सरकारी सील के वसूली जा रही चुनाई पत्थर की रॉयल्टी। अवैध वसूली के खिलाफ जिम्मेदारों ने साध रखी है चुप्पी।

 

जहाजपुर । भगवत सिंह टॉक | जहाजपुर क्षेत्र में चुनाई के पत्थर की रॉयल्टी टैक्टर चालको को बिना सरकारी सील की रसीद देकर अवैध रूप से वसूली जा रही है। टैक्टर चालको को रॉयल्टी के नाम पर दी जा रही रसीद पर ना तो सरकारी सील मोहर है और ना ही रॉयल्टी ठेके की पर्ची पर रॉयल्टी वसूलने वाली फर्म का नाम भी अंकित नही है। ट्रैक्टर चालकों से 200 से 300 रुपए अवैध तरीके से वसूल कर रॉयल्टी ठेकेदार सरकार को लाखो रुपए का चूना लगा रहा है ।परंतु जिम्मेदार विभाग के अधिकारी भी सब कुछ जानते हुए अनजान बने हुए हे। वही क्षेत्र में भी पत्थर की लीज नही होने के कारण पहाड़ियों से अवैध तरीके से पत्थर खनन कर पहाड़ियों का चीर हरण किया जा रहा है। वही जब रॉयल्टी वसूली करने वाले कर्मियों से उक्त रसीद के बारे में जानकारी मांगी तो जवाब नहीं दे पाए। 


इनका कहना है- जहाजपुर क्षेत्र में पत्थर की लीज नही हे, रॉयल्टी ठेकेदार के चुनाई पत्थर की रॉयल्टी है, ठेकेदार द्वारा रॉयलटी वसूली की जा रही उस रसीद पर सरकारी सील होना अनिवार्य है,रशीद पर सील नही होना गलत ऐसे में खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी।

- भंवरलाल लबाना, सहायक खनिज अभियंता, भीलवाड़ा


इनका कहना है- आमल्दा पंचायत क्षेत्र में फर्जी रसीद देकर पत्थर की रॉयल्टी वसूली अवैध तरीके से की जा रही है तीन दिन में अवैध वसूली बंद नही की तो आंदोलन किया जाएगा।

नंदभवर सिंह कानावत, भाजपा शक्करगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article