अयोध्या श्रीराम लला के दर्शन कर लौटे, पैदल यात्री वैष्णव का पूर्व पालिका चेयरमैन गुर्जर ने किया स्वागत।
गुरुवार, 25 जनवरी 2024
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) आसींद हुरडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कटार से अयोध्या 1040 km की पैदल यात्रा 31 दिवस में पूर्ण कर,श्री राम लला के दर्शन कर लौटे, राम भक्त आशीष वैष्णब, राजू लाल खटीक का पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर,सिरोपा पहनाकर,श्री फल भेट कर स्वागत अभिनंदन किया।
पूर्वपालिकअध्यक्ष धनराज गुर्जर ने कहा कि 500 वर्षों का रक्त रंजित इतिहास और आज अयोध्या जी में रामलला विराजमान हुए है। क्षेत्र से रामभक्तो का पैदल अयोध्या जी जाकर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव,श्री रामलला जी के दर्शन करना,रामभक्तो की आस्था,तपस्या, समर्पण भाव दर्शाता है। इस दौरान जीवतराम मेठानी, ओम दाधीच, कैलाश लढा, रघुवीर वैष्णव,पार्षद हेमंत कुंभकार, सुखदेव मेघवंशी ,सोनू खटीक, दीपक वैष्णव संग्रामगढ़,रघुवीर गुर्जर,महावीर गुर्जर,दशरथ वैष्णब,साँवर लाल गुर्जर,विनोद मेवाड़ा, कालू लाल माली सहित मौजूद थे।