-->
महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी बने अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी।

महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी बने अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के साक्षी।

 बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)  भीलवाड़ा हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में भगवान श्री राम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आश्रम के संत मयाराम के अनुसार इस अवसर पर  प्रातः 11:00 बजे से विशाल एलईडी स्क्रीन पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आश्रम परिसर में दिखाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं संघ के चांदमल सोमानी, विश्व हिंदू परिषद के गणेश प्रजापत, सनातन सेवा समिति के अशोक मूंदड़ा एवं अन्य सदस्य, भारतीय सिंधु सभा सहित अनेक अनुयायी एवं हंसगंगा हरिशेवा भक्त मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। संपूर्ण आश्रम परिसर आकर्षक विद्युत  सजावट और भगवा पताकाओं से सुसज्जित है। दोपहर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होने के पश्चात श्रद्धालुओं को बूँदी प्रसाद भी वितरित किया गया। ये प्रसाद संपूर्ण भीलवाड़ा नगर में वितरित किया गया। साँय काल में आश्रम परिसर में भजन कीर्तन, दीपोत्सव एवं रंगारंग आतिशबाजी भी की गयी। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने श्री अयोध्या धाम में इस कार्यक्रम में भाग लिया एवं श्री राम प्रभु के दर्शन प्राप्त किए। वहाँ उपस्थित सभी संतों ने अत्यंत हर्षित हो राम लला के दर्शन किए व भाव विभोर हो आनंदित हुए। स्वामी जी के साथ आश्रम के ब्रह्मचारी इंद्रदेव, सिद्धार्थ सारथी श्यामलाल जाट एवं राष्ट्रीय स्वयं संघ के रवींद्र जाजू भी अयोध्या पधारे है। महामण्डलेश्वर ने सभी भक्तों को इस ऐतिहासिक पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article