-->
नांदसी में श्री मुरली मनोहर जी महाराज को लगाया पौष बडे़ का भोग।

नांदसी में श्री मुरली मनोहर जी महाराज को लगाया पौष बडे़ का भोग।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)    
निकटवर्ती ग्राम पंचायत नांदसी में श्री मुरली मनोहर जी महाराज को पौष मास की दशमी को पौष बड़े का भोग लगाया व श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।  श्री  मुरली मनोहर जी महाराज के मंदिर के पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि मुरली मनोहर भगवान को पौष बड़े का भोग लगाया व इस अवसर पर  भजन कीर्तन,रामधुनी  का कार्यक्रम भी रखा गया। तत्पश्चात महा आरती के बाद पौष बड़े का प्रसाद  वितरण किया गया। 
पौष माह में कोई शुभ कार्य नहीं होते हैं, लेकिन ईश्वर की उपासना विशेष तौर पर सूर्य और पितरों की उपासना के लिए सबसे उत्तम महीना माना जाता है। पौष माह को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है। मान्यता है इसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के किया गया पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति दिलाता है। इस दौरान समस्त ग्रामवासी व श्रद्धालु भक्तजन मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article