-->
भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरोटा ने गांव चलो अभियान के तहत बागथला में किया प्रवास

भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरोटा ने गांव चलो अभियान के तहत बागथला में किया प्रवास


 मेवाड़ न्यूज़ @फूलियाकलां |  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जा रहे अभियान गांव चलो अभियान के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष फूलियाकलां उदयलाल सीरोटा ने  सोमवार रात्री में क्षेत्र के बागथला गांव में रात्रि प्रवास किया। इन दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एरी लाल दरोगा के घर पर रात्रि प्रवास का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों की चौपाल आयोजित हुई। भोजन एरीलाल दरोगा के घर पर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एरीलाल दरोगा, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज माली, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्याम नाथ, एससी मोर्चा अध्यक्ष भेरुलाल नायक, बुथ अध्यक्ष कैलाश प्रजापत, गोपाल सिंह, गोपाल खाती, सांवर नायक, नवरत्न प्रजापत, भंवर सिंह, सोहन  नायक, मोहन नायक, रामप्रसाद नायक, रामस्वरूप बेरवा, कैलाश  बेरवा, लादू , छोटू बैरवा, रामदेव बेरवा, धनराज खाती, सत्यनारायण, जय सिंह दरोगा, शंकर बेरवा सहित  कार्यकर्ता रात्रि चौपाल में मौजूद रहे। चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला और श्री राम मंदिर निर्माण के बारे में चर्चा की गई।  कार्यकर्ताओं ने श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर बनाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार प्रकट किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article