-->
भाजपा ग्रामीण व शहर मंडल की 'गांव चलो अभियान' कार्यशाला आयोजित हुई।

भाजपा ग्रामीण व शहर मंडल की 'गांव चलो अभियान' कार्यशाला आयोजित हुई।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजपा हुरडा ग्रामीण व शहर मंडल की गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। मोदी सरकार की केंद्र की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए  भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल हुरडा व शहर मंडल गुलाबपुरा की संयुक्त गांव चलो अभियान की कार्यशाला हाईवे पारीक होटल में हुई ,जिसमे हुरडा मंडल के सभी गांव व शहर के सभी बूथों पर मोदी दूत नियुक्त किए गए जो आने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए मोदी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत करना है, और भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करनी है। इस कार्यक्रम के तहत मोदी दूत हर गांव और बूथ पर तीन रात्रि का प्रवास कार्यक्रम भी रहेगा। कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, हुरडा मंडल अध्यक्ष हनुवंत सिंह राठौड़,शहर मंडल अध्यक्ष इन्द्रचंद चपलोत,जिला परिषद सदस्य रामलाल खटीक,पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम लाल राठी,जगदीश गढ़वाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कांता सोमानी, फूलिया प्रभारी संगीता त्रिपाठी,समस्त सरपंचगण,पंचायत समिति सदस्य,भाजपा के  वरिष्ठ, युवा व महिला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article