-->
अजमेर डेयरी चेयरमैन चौधरी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से मिलकर दी होली की शुभकामनाएं।

अजमेर डेयरी चेयरमैन चौधरी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से मिलकर दी होली की शुभकामनाएं।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)  होली के पावन पर्व पर कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता  एक दूसरे से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर डेयरी चेयरमैन रामचंद्र चौधरी अपने पैतृक गांव देवास से अजमेर जाते समय अल्प प्रवास के दौरान 27 मिल चौराहे पर बालाजी के मंदिर के यहां रुके, जहां बिजयनगर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी से होली के त्यौहार की रामा सामा कर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
 इस दौरान कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष रामलाल नागवाडा , पूर्व पार्षद गुरुभेज सिंह टुटेजा ,सेवादल पदाधिकारी विपुल सोमानी ,याकूब मोहम्मद ,आशीष शर्मा, राहुल सिंह ,सुनील नायक आदि मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article