-->
क्रांतिकारी गौसंत जी की शिष्या साध्वी सरस्वती दीदी ने श्री माधव गौ उपचार केन्द्र का अवलोकन किया।

क्रांतिकारी गौसंत जी की शिष्या साध्वी सरस्वती दीदी ने श्री माधव गौ उपचार केन्द्र का अवलोकन किया।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री माधव गौ उपचार केंद्र  में क्रांतिकारी गौसंत पूज्य श्री जगदीश गोपाल जी महाराज की शिष्या साध्वी गोपाल सरस्वती दीदी, बाड़ी माता मंदिर ट्रस्टी कृष्णा दीदी, गुरुमाता सावित्री द्वारा श्री माधव गौ उपचार केंद्र का अवलोकन एवम् बाड़ी माता पर बनी फिल्म, जगत जननी बाड़ी मां का पोस्टर विमोचन किया गया।
फिल्म निर्देशक कृष्ण कन्हैया पाराशर द्वारा बाड़ी माता पर बनी फिल्म के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संरक्षक किशोर राजपाल ने श्री माधव गौ उपचार केंद्र के बारे में जानकारी दी। इस दौरान  विनोद त्रिपाठी, रतनलाल काबरा,बालू लाल काल्या, नवनीत काष्ठ, शिव पोरवाल, बलवीर सिंह, सोजी राम, हरीश, कमल शर्मा, नवनीत जांगिड़, मुकेश शर्मा, सत्यनारायण प्रजापत, जगदीश चौबे, पिंटू वैष्णव, सुरेश शर्मा, गुड्डू दिनवानी, अनुराग चौधरी सहित लंदन निवासी नवनीत गदिया और  अहमदाबाद निवासी राज कुमार टेकवानी, समाज सेविका मोहिनी देवी प्रजापत आदि मौजूद थे।
एडवोकेट गोपाल वैष्णव ने सभी का आभार ज्ञापित करते हुए बाड़ी माता पर बनी फिल्म देखने का आग्रह किया।
बाड़ी माता ट्रस्ट की ओर से केंद्र को सहयोग राशि प्रदान की गई।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article