भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अंकित चौधरी का भाजपा नेता धनराज गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत अभिनंदन ।
शनिवार, 1 फ़रवरी 2025
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष,अंकित चेची का, देव पैलेस में,भाजपा नेता धनराज गुर्जर के नेतृत्व में भाजपाइयों ने किया स्वागत अभिनंदन! भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण सहाड़ा ने बताया की, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चेची नेशनल हाईवे से जाते समय अल्प प्रवास के दौरान देव पैलेस में रुके, जहां पूर्व पालिका अध्यक्ष भाजपा नेता धनराज गुर्जर के नेतृत्व में,भाजपा,भाजयुमो के समस्त कार्यकर्ताओं पार्षदों, वरिष्ठ पदाधिकारी ने स्वागत अभिनंदन किया! भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष ने, पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर व समस्त कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आज हम सभी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता है।आज सम्पूर्ण विश्व भाजपा शासन काल मे महाकुम्भ,सनातन संस्कृति के विश्व के सबसे बड़े जन व सन्तजनों के समागम से, भारतीय संस्कृति की ताकत को देख रहा है। जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रवीण सहाड़ा ने सभी का आभार प्रकट किया! इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश लड्ढा ,जीवित राम मैठाणी,मुन्ना भाई, शिव सिंह पार्षद हेमंत कुंभकार, पार्षद विकास मेवाडा, सुखदेव मेघवंशी, अनूप जोजवत, गौतम आंचलिया, मंगल सिंह राठौड़,सूरजकरण साहू,आरिफ मोहम्मद , अधिवक्ता अनिल वैष्णव, किशन सिंह राजावत, बुद्धि प्रकाश लोहार, सोनू खटीक, राजाराम तेली, कुलदीप आचार्य सहित कार्यकर्ता पदाधिकारी पार्षद गण मौजूद थे।