--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
सी.बी.एन., राजस्थान ने चित्तौड़गढ़ में एक बाड़े से 4.850 किलोग्राम अवैध अफीम और एक व्यक्ति से 0.188 किलोग्राम अवैध मेफेड्रोन ड्रग बरामद

सी.बी.एन., राजस्थान ने चित्तौड़गढ़ में एक बाड़े से 4.850 किलोग्राम अवैध अफीम और एक व्यक्ति से 0.188 किलोग्राम अवैध मेफेड्रोन ड्रग बरामद

                                          
कोटा/चित्तौडगढ़  कैलाश चंद्र सेरसिया ।   राजस्थान में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के अपने सतत प्रयासों के तहत केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) राजस्थान ने अवैध अफीम  और  मेफेड्रोन ड्रग जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।  यह कार्यवाही श्री नरेश बुन्देल, उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) के मार्गदर्शन में की गई।उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) ने बताया की  (सीबीएन),  को 10 मई  को एक गुप्त सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़ जिले के  उदपुरा गांव में एक बाड़े में अवैध अफीम छिपा कर रखने की एक विशेष सूचना मिलने के बाद, केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने  एक खुले बाड़े पर छापा मारकर घास के ढेर में छिपाई गई 4.850 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की ।                                             सीबीएन  को एक और गुप्त सूचना मिली की चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर एक व्यक्ति होटल जमजम, रेलवे स्टेशन रोड, चित्तौड़गढ़ के पास अवैध मेफेड्रोन ड्रग पहुंचाएगा। सीबीएन चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों  ने  उस व्यक्ति को रोका और उससे पूछताछ करने के बाद  उससे 0.188 किलोग्राम अवैध मेफेड्रोन ड्रग (एम.डी) बरामद कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद अफीम ओर मेफेड्रोन ड्रग को एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत जब्त कर लिया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

उन्होने बताया की केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रखेगा ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।
उन्होने बताया की यदि किसी के पास नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के निंयंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाटसएप नंबर 8764748232 पर संपर्क कर सकता है या ई मेल [email protected] पर भी जानकारी साझा कर सकता है।  जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।  

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article