--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने किया जल शक्ति अभियान (JSA: CTR-2025) की प्रगति का मूल्यांकन

केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने किया जल शक्ति अभियान (JSA: CTR-2025) की प्रगति का मूल्यांकन


चित्तौड़गढ़, कैलाश चंद्र सेरसिया। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित जल शक्ति अभियान – कैच द रेन (JSA: CTR-2025) के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले हेतु नियुक्त केन्द्रीय नोडल अधिकारी (CNO) राजीव रंजन कुमार, निदेशक, वस्त्र मंत्रालय एवं तकनीकी अधिकारी (TO) साकेत कृष्ण, उप निदेशक (प्रशिक्षण एवं मॉनिटरिंग), केंद्रीय जल आयोग द्वारा सोमवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के जल संरक्षण कार्यों से जुड़े समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और अभियान की अब तक की प्रगति से अवगत कराया।

समीक्षा बैठक के उपरांत केन्द्रीय नोडल अधिकारी एवं तकनीकी अधिकारी द्वारा जिले में विभिन्न विभागों द्वारा जल संरक्षण से संबंधित किए गए कार्यों का क्षेत्र भ्रमण कर भौतिक सत्यापन भी किया गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, प्रशिक्षु आई.ए.एस. रविन्द्र कुमार मेघवाल,अधीक्षण अभियंता वाटरशेड बद्रीलाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश जागा, अधिशासी अभियंता, जल संसाधन राजकुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता, वाटरशेड रामलाल मालव, अधिशासी अभियंता, महात्मा गांधी नरेगा विशाल सोनी एवं श्री राजेन्द्र लड्ढा, उप निदेशक उद्यान डॉ. एस.एल. जाट, अति. जिला कार्यक्रम समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान प्रमाद कुमार दशोरा, साथ ही वन विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भू-जल विभाग, नगर परिषद आदि विभागों के अधिकारीगण एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article