--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
बालिका विधालय मे विधायक सांखला ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

बालिका विधालय मे विधायक सांखला ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलाबपुरा में ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का आगाज  विधायक  श जब्बर सिंह  सांखला के मुख्य आतिथ्य एवं उपखंड अधिकारी  दिव्यराज सिंह चुंडावत की अध्यक्षता एवं  हनुमत सिंह राठौड़ पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष एवं  विकास आचार्य शहर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्ण पाल सिंह राठौड़, RP  देवेंद्र देव जोशी  के विशिष्ट आतिथ्य में आगाज किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी श्री मती मैना कुमारी चारण प्रधानाचार्या  द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया इसके उपरांत  मुख्य अतिथि  विधायक  जब्बर सिंह सांखला द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को तिरंगा शपथ दिलाई गई और हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा में पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुलाबपुरा एवं महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूना गुलाबपुरा के कुल 550 छात्र छात्रों ने भाग लिया।इस अवसर पर कार्यक्रम सहप्रभारी श्रीमती सीता सुखवाल प्रधानाचार्य महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  जूना गुलाबपुरा, सुरेश चंद्र रेसवाल प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी, व्याख्याता सुनीता झाझरिया, पूर्णा पारीक, सुमन रोहलान, निरमा सैनी, विनोद कुमार त्रिपाठी, लीना चौधरी, सुशीला चौधरी समस्त स्टाफ मौजूद था।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article

-->