मंशापूर्ण बालाजी महिला मंडल ने दीपावली पर गोवर्धन की पूजा अर्चना की।
बुधवार, 22 अक्टूबर 2025
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय शहर के
मंसापूर्ण बालाजी महिला मंडल ने दीपावली पर गोवर्धन की पूजा अर्चना की गई। महिलाओ ने अपने घरों के मुख्य दरवाजे पर गोबर से लीप कर गोवर्धन भगवान की आकृतिया,बैल की छोटी-छोटी आकृतियां भी बनाकर गोवर्धन पूजा की ,पूजा में रोली,चावल, बताशे, पान, खीर,जल,दूध,फूल आदि अर्पित कर गोवर्धन पूजा की। मंडल की पूनम कंवर मेडम ने बताया कि जब भघवान श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचाने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी सबसे छोटी उँगली पर उठाकर रखा और गोप-गोपिकाएँ उसकी छाया में सुखपूर्वक रहे। सातवें दिन भगवान ने गोवर्धन को नीचे रखा और प्रतिवर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सव मनाने की आज्ञा दी। तभी से यह उत्सव अन्नकूट के नाम से मनाया जाने लगा। पूर्व पार्षदा सरिता व्यास, सरोज गगड्ड, प्रियंका शर्मा,आशा शर्मा,वंदना व्यास,सुमित्रा देवी,पूनम कंवर,सूरज गगड्ड, रेखा मेहर, चंद्रकांता सेन,बिट्टू सेन, निक्की सोमाणी,माया शर्मा,किरण व्यास,अंतिम तोषनीवाल,मनीता व्यास,रेखा टेलर,स्नेह गगड्ड,पिंकी शर्मा,कविता पारीक,ऋतु नवाल,रमा नवाल,राधा सेन,जमना दाधीच,कृष्णा टेलर, अंजलि सेन,मंजू पारीक सहित महिलाओं ने पूजा की।




!doctype>


