-->
जूना गुलाबपुरा विधालय में वार्षीकोत्सव आयोजित हुआ!

जूना गुलाबपुरा विधालय में वार्षीकोत्सव आयोजित हुआ!

गुलाबपुरा  (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय जूना गुलाबपुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  में वार्षीकोत्सव आयोजित हुआ!  कार्यक्रम में आसींद-   हुरडा के विधायक प्रत्याशी मनीष मेवाड़ा,पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या , पूर्व उप प्रधान मधुसूदन पारीक, जिला शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण नागर ,  कांग्रेस नगर अध्यक्ष लक्ष्मीलाल धमानी, संस्था प्रधान नीतू माहेश्वरी ने शिक्षा की देवी माता सरस्वती  के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में  सभी जनप्रतिनिधियों, भामाशाहो का विद्यालय परिवार द्वारा  स्वागत अभिनंदन किया गया! संस्था प्रधान ने वर्ष में विद्यालय की गतिविधियों, शैक्षिक परिणामो, व विद्यालय की मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया। विधायक प्रत्याशी मेवाड़ा व प्रधान राठौड़ ने बजट में मोड़ का निंबाहेड़ा व अंटाली में चिकित्सा केंद्र खोलने तथा टोकरवाड को उपतहसील बनाने पर राजस्थान सरकार का धन्यवाद प्रकट करते हुए  विद्यालय विकास, छात्र-छात्राओं के शैक्षिक स्तर को बढ़ाने एवं अध्ययन हेतु नए संसाधन उपलब्ध करवाने सहित राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराया। सरकार द्वारा राज्य कर्मचारियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण एवं उनके हितों को ध्यान में रखा जा रहा है तथा संस्था प्रधान द्वारा बताई गई विद्यालय परिसर में मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण कराने के लिए आश्वस्त किया। पालिका अध्यक्ष काल्या ने शहर में कन्या महाविद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं स्थानीय विद्यालय प्रशासन का धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए बताया कि विद्यालय विकास व शहर के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। शहर में आमजन के हित में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाने, शिक्षा ,चिकित्सा,सुलभ सडके, नगर सौंदर्य करण व स्वच्छता के लिए  पालिका बोर्ड प्रयासरत है।  इस दौरान ACBE रविंद्र जांगिड़, गांधी शिक्षण संस्थान के चेयरमैन एवं पार्षद महावीर लड्ढा, कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा के सचिव एवं पार्षद रामदेव खारोल, पार्षद गण सरिता पाराशर ,अफजल भाटी, गुड्डू कुरैशी, पार्षद प्रतिनिधि पुखराज चौधरी ,विनोद त्रिपाठी, गोपाल प्रजापत, प्रेमचंद मेडतवाल ,गनी मोहम्मद, सुखपाल जाट ,किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल गुर्जर, फतेह सिंह सोलंकी, रंगलाल जाट, सूर्य प्रकाश शर्मा ,बालिका विद्यालय के संस्था प्रधान अल्का रानी, हुरडा संस्था प्रधान शिवकुमार टेलर, तस्वारिया सुरेंद्र माहेश्वरी सहित विद्यालय स्टाफ व छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article