-->
हुरडा तहसील क्षेत्र के विभिन्न विधालयों में वार्षीकोत्सव व पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित!

हुरडा तहसील क्षेत्र के विभिन्न विधालयों में वार्षीकोत्सव व पुरुस्कार वितरण समारोह आयोजित!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)    पंचायत समिति हुरडा परिक्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक  विद्यालय  कवलियास, राजकीय उच्च प्राथमिक पाटियों का खेड़ा,कानिया में पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य मे वार्षिक उत्सव एवं विदाई कार्यक्रम सहित विद्यालय के भामाशाहो का सम्मान किया गया। प्रधान राठौड़ ने सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करते हुए बताया कि क्षेत्र में बिना किसी राजनीतिक द्वैष भावना के विकास कार्य किये जा रहे  है। हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।
विद्यालय की मूलभूत आवश्यकता एवं विकास कार्यों को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है।
विद्यालय में आर्थिक रूप से सहयोग देने वाले सभी भामाशाहो का आत्मिय रूप से धन्यवाद व आभार प्रकट किया । छात्र छात्राओं को एकाग्र चित्त होकर अपने अध्ययन में ध्यान देकर अपने सपनों को साकार कर अपने देश और अपने समाज मैं नाम रोशन करने का शुभ आशीष दिया। प्रधान राठौड़ सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का कानियां विद्यालय एवं ग्राम वासियों द्वारा भव्य  व ऐतिहासिक स्वागत सत्कार किया ।कार्यक्रम में पूर्व उप प्रधान मधुसूदन पारीक, जालमपुरा सरपंच प्रतिनिधि गोपाल लाल बेरवा, लांबा सरपंच प्रतिनिधि रमेश साहू, कानिया सरपंच देवेंद्र सिंह राठौड़, कवलियास सरपंच प्रतिनिधि राम प्रसाद कुमावत, पंचायत समिति सदस्य गणेश देवासी, मंजू देवी नायक, उप सरपंच भूपेंद्र सिंह राठौड़, जवरीलाल धम्मानी, पूर्व सरपंच गोविंद राम जाट नानूराम गुर्जर भंवर सिंह राठौड़ संस्था प्रधान चमन लाल जाट, अनीता सोकिया ,प्रेम मैडम, मंजू शर्मा हीरालाल जाट, गोविंद जाट ग्राम विकास अधिकारी मनोज चौधरी, देव पाल शर्मा ,हेमराज लखारा, श्री राम सेन सामाजिक संस्था के पदाधिकारी, जय देव गुर्जर, सांवर लाल माली धर्मी चंद माली ,लादू लाल माली, गोतम सुराणा, भगवंत सिंह संजय छिपा, सहित पीईईओ क्षेत्र के एसएमसी सदस्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article