--> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए शाहपुरा मॉडल स्कूल के विद्यार्थी

ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए शाहपुरा मॉडल स्कूल के विद्यार्थी

 

ओडिसी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए शाहपुरा मॉडल स्कूल के विद्यार्थी

शाहपुरामॉडल स्कूल शाहपुरा में आज स्पीक मैके कार्यक्रम के अंतर्गत ओडिसी नृत्य की एक शानदार प्रस्तुति आयोजित की गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रख्यात ओडिसी नर्तक, कोरियोग्राफर और शिक्षक श्री पर्वत कुमार स्वैन और सुश्री सृष्टि समीक्षा ने अपनी भावपूर्ण नृत्य कला से सभी को आह्लादित कर दिया।

स्पीक मैके द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इसके तहत भारतीय शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक संगीत, योग, ध्यान, शिल्प और भारतीय संस्कृति के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को छात्रों तक पहुँचाया जाता है। आज की प्रस्तुति में ओडिसी शास्त्रीय नृत्य की भाव भंगिमाओं के माध्यम से बच्चों को पारंपरिक लोक नृत्यों की समृद्ध परंपरा से परिचित कराया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री ईश्वर लाल मीणा ने इस अवसर पर बताया कि स्पीक मैके एक ऐसा आंदोलन है जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को सहेजने और उसे आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।


कार्यक्रम में स्पीक मैके परिवार के निदेशक श्री कैलाश पालिया, राजस्थान प्रदेश कोऑर्डिनेटर सुश्री अनु कुमारी और संगीतकार दल के श्री गोपाल कृष्ण नाहक, श्री चंदन शेट्टी और श्री सौम्य रंजन नायक ने अपने वाद्य यंत्रों के मधुर ध्वनि से नृत्य प्रस्तुति को और भी जीवंत बना दिया।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सर्वश्री राजेश कुमार धाकड़, मनोज कुमार कुमावत, बुद्धि प्रकाश मीणा, आशिफ पिनारा, लोकेश कुमार चौधरी, मनीष कुमार शर्मा, उमेश कुमार जागेटिया, परमेश्वर प्रसाद कुमावत, धर्मेंद्र जारोटिया, पर्वत सिंह कानावत, प्रकाश धोबी, शिवराज जाट, निर्मल वैष्णव, अक्षत रांका, कालू लाल शर्मा, धनंजय सुखवाल, हीरालाल धाकड़ एवं अध्यापिकाएं सुश्री मंजू सेन, ललिता धाकड़, सुधा चौहान, रतना टेलर, मोना कायमखानी, ज्योति रावत, सोनम लढ्ढा, प्रियंका शर्मा सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने इस उत्कृष्ट प्रस्तुति का आनंद लिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article