-->
महिला सुरक्षा,सशक्तिकरण  व अधिकारों की दी जानकारी

महिला सुरक्षा,सशक्तिकरण व अधिकारों की दी जानकारी

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।महिला दिवस पर पुलिस थाने में सुरक्षा सखी समूह की बैठक आयोजित की गई।थानाधिकारी कैलाश चन्द्र,एएसआई राजेश कुमार,ओमप्रकाश व हैड कांस्टेबल सुनील शर्मा ने महिला सशक्तिकरण,लैंगिक समानता,महिला सुरक्षा कानूनों व स्पीकअप एप की जानकारी दी और सभी महिला सदस्यों द्वारा एप डाउनलोड किया गया।साथ ही महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर चर्चा की गई और सुझाव लिए गए।बैठक में सरपंच पूजा चन्द्रवाल,उप सरपंच प्रेमदेवी मेवाड़ा,प्रधानाचार्य पायल लूनीवाल, ममता जैन,लक्ष्मी बारबर व महिला कांस्टेबल धोली बाई समेत कई महिला सदस्य मौजूद रही।युवा शक्ति क्लब द्वारा  विपरीत परिस्थितियों में  समस्याओं का सामना कर बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने वाली माताओं का  सम्मान किया गया।इस अवसर पर सभी महिलाओं द्वारा अपने संस्मरण सांझा किए गए।क्लब सदस्यों द्वारा  सम्पत देवी सोनी,लाली देवी तँवर,सुशीला देवी गौड़,बादाम देवी ताँगड़,घीसी देवी माली और कल्याण देवी राजौरा के घर  जाकर माल्यार्पण एवं श्रीफ़ल भेंट कर  सम्मान किया।इस अवसर पर युवा शक्ति क्लब के नरेश सिंह तंवर, सुनील स्वर्णकार,गौरव शर्मा, लोकेश धाकड़, वार्ड पंच प्रवीण विजय  उपस्थित रहे।उधर,संस्कार भारती सी.सै.स्कूल में महिला दिवस पर विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजीविका ब्लॉक कार्यालय पर रंगोली प्रतियोगिता और 
 सामाजिक जीवन में महिला चुनौती व समाधान विषय पर एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।सभी  महिलाओं  ने इस विषय पर चर्चा की ।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article