-->
संस्कार भारती स्कूल में किया  कन्या पूजन

संस्कार भारती स्कूल में किया कन्या पूजन


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।नवरात्रि में कन्याओं का पूजन महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी धार्मिक परम्परा का निर्वाह करते हुए संस्कार भारती स्कूल में प्रत्येक वर्ष कन्यापूजन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।निदेशक आदर्श सोनी ने बताया की सप्तमी पर विद्यालय  में  कन्याओ के चरण धो कर तिलक लगाया और पूजन किया गया। विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने नव दुर्गास ,  राम-सीता, शिव-पार्वती की जीवंत झांकी सजाई। इसी के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बिजोलियाँ सरपंच पूजा चंद्रवाल, उपसरपंच प्रेम देवी मेवाडा, विद्यालय  संरक्षक घनश्याम सोनी, निदेशक डॉ. संस्कार सोनी सहित विद्यालय स्टाफ़ उपस्थित रहा।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article