-->
बेवाणों में सजधज कर भक्तों संग फाग खेलने निकले ठाकुर जी

बेवाणों में सजधज कर भक्तों संग फाग खेलने निकले ठाकुर जी

 

गुलाल से सराबोर नगर की गलियां बाजार

शाहपुरा@मेवाड़ न्यूज़|| शुक्रवार को सायं चारभुजा मंदिर, जगदीश मंदिर, मुरलीधर मंदिर, गोविंद देव मंदिर, मथुराधीश , मुरली मनोहर मंदिर से भगवान के बेवाण सजधज कर मंदिरों से निकले। गाजेबाजोके साथ भगवान के बेवाणों की शोभायात्रा शाहपुरा श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में बालाजी  छतरी, सदरबाजार, नया बाजार से धूमधाम के साथ निकली गई।


शोभायात्रा में सैंकड़ों श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीत गाते, नृत्य करते हुए चल रहे थे। भगवान को रंगों व गुलाल से होली खिलाते हुए सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा मार्ग को व बाजारों को गुलाल से सराबोर कर दिया। इस फाग महोत्सव की शोभायात्रा में महिला श्रद्धालुओं की टोली फाग गीत गाते हुए नृत्य करती हुई चल रहे थी। गुलाल उड़ाने में  बच्चे भी पीछे नही थे। लोग घरों से निकल कर शोभायात्रा मार्ग के दोनों ओर कतारबद्ध खड़े होकर  भगवान के रंग व गुलाल लगाकर अपने आपको  भाग्यशाली समझ रहे थे। होली खेलते हुए भगवान के बेवाण चमना बावड़ी पहुंचे। जहां भगवान के सामने श्रद्धालु सत्संग करते हुए भजनों पर नाच रहे थे।  बावड़ी पर कुछ देर भगवान के बेवाणों को विश्राम दिया गया।    संध्याकालीन महाआरती पश्चात विभिन्न मंदिरों से आये भगवान के सभी बेवाण अपने अपने मंदिरों की ओर प्रस्थान कर गये।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article