-->
स्व.सुषमा देवी धाकड़ की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड कायम,हुआ 2022 यूनिट रक्तदान

स्व.सुषमा देवी धाकड़ की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड कायम,हुआ 2022 यूनिट रक्तदान


बिजौलियाँ(जगदीश सोनी)।पूर्व जिला प्रमुख इंजी. कन्हैया लाल धाकड़ की धर्मपत्नी व  पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की माताजी स्व.सुषमा देवी धाकड़ की पुण्य तिथि के अवसर पर शुक्रवार को 11वें  विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन  आदर्श धाकड़ विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में  किया गया। शिविर में 2022 यूनिट रक्तदान हुआ जो  राजस्थान में सर्वाधिक रक्तदान का रिकॉर्ड है।शिविर में 5 जिलों की  कुल 9 टीमों ने   रक्तसंग्रहण किया। शिविर का शुभारंभ प्रातः 8.30 बजे स्व.सुषमा देवी धाकड़ के चित्र पर विद्वान  पण्डितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूर्व जिला प्रमुख इंजी. कन्हैया लाल धाकड़ व पूर्व विधायक विवेक धाकड़ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ  हुआ। शिविर में राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री रामसिंह राव ने भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।राव ने कहा कि उन्होंने देश व प्रदेश के हजारों  रक्तदान शिविर देखे लेकिन ऐसा रक्तदान शिविर  अपने जीवन में नहीं देखा। इतनी भीषण गर्मी में यहां के युवाओं का जज़्बा देखने लायक हैं।
 सभी अतिथियों,रक्तदाताओं,कार्यकर्ताओं और भामाशाहों  का दुपट्टा व स्मृति  चिन्ह देकर पूर्व जिला  प्रमुख इंजी. कन्हैया लाल धाकड़ व पूर्व विधायक विवेक धाकड़  द्वारा सम्मान किया गया। भीलवाड़ा के सांसद सुभाष बहेड़िया व रायपुर की विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने भी शिविर में शिरकत की।माण्डलगढ़ नगर पालिका  अध्यक्ष जफर टांक,गुलाब पुरा नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या,बिजौलियाँ प्रधान आशा कुमारी भील, पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरूजी,उपप्रधान कैलाश धाकड़, हुरड़ा उपप्रधान मधुसूदन, माण्डलगढ़ महिला ब्लॉक कांग्रेस  अध्यक्ष मीना सोनी, माण्डलगढ़ नगर पालिका  पूर्व अध्यक्ष राजकुमार आंचलिया,जिला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी के साथ ही जनप्रतिनिधी, अधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में पूरे विधानसभा क्षेत्र से बड़ी तादाद में आए युवा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article