-->
लोक अदालत में हुआ 91 प्रकरणों का निस्तारण

लोक अदालत में हुआ 91 प्रकरणों का निस्तारण


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट भरत पूनिया की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। लोक अदालत में  91 न्यायालय प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 11 लाख रुपए के  प्री लिटिगेशन बैंक ऋण की वसूली हुई।चेक बाउंस के लगभग 38 लाख के प्रकरणों में परिवादी को राशि प्रदान कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया। 91  ही प्रकरणों का निस्तारण राजस्व न्यायालय के माध्यम से किया गया। खनिज विभाग द्वारा कुल 4 प्रकरणों में एनजीटी राशि शमन राशि व खनिज राशि व जमा जुर्माना राशि के आधार पर प्रकरणों को विड्रॉकिया गया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट भरत पूनिया, सचिव गोपेश शर्मा, लोक अदालत के सदस्य पैनल अधिवक्ता सुनील कुमार जोशी, लोक अभियोजक निपेंद्र चौबे,प्रोसेस सर्वर छोटू सिंह, विकास कुमार, दीपिका, बार एसोसिएशन के महासचिव जसवंत सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, सुमित जोशी,सुनील बाकलीवाल,ब्रह्म प्रकाश तिवारी, परवेज आलम, घनश्याम धाकड़ समेत अधिवक्ता मौजूद रहे। कस्बे के बंशी लाल उपाध्याय की मृत्यु के पश्चात उनके कृषि ऋणों का भुगतान उनके दोनों बेटों द्वारा लोक अदालत की भावना से किया गया।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article