-->
प्रशासन शहरों के संग अभियान के पर्यवेक्षक त्रिवेदी ने पालिका का आकस्मिक निरीक्षण किया!

प्रशासन शहरों के संग अभियान के पर्यवेक्षक त्रिवेदी ने पालिका का आकस्मिक निरीक्षण किया!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)  स्थानीय नगर पालिका में दो मई से वापस   राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान के पर्यवेक्षक  कृष्णावतार त्रिवेदी बुधवार को  नगर पालिका पहुंच कर आकस्मिक निरीक्षण किया व लंबित प्रकरणों की जानकारी ली!। अधिशाषी अधिकारी विकास कुमावत, पालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने स्वागत किया।  पर्यवेक्षक  त्रिवेदी ने  पालिका ईओ  विकास कुमावत , सहायक अभियंता अशोक देवल,  वरिष्ठ लिपिक हरि प्रजापत पालिका कर्मचारियों की बैठक लेकर प्रशासन शहरों के संग अभियान के द्वितीय चरण के तहत प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए गए। पर्यवेक्षक  त्रिवेदी ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन के कार्य किए जा रहे हैं व पालिका में कैंप आयोजित कर प्रकरणों का निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान  पार्षद लोकेंद्र सिंह, अविनाश मेवाड़ा,  विनोद त्रिपाठी,  सहित मौजूद थे! 

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article