-->
*राम रसोड़े का हुआ शुभारंभ*

*राम रसोड़े का हुआ शुभारंभ*

राशमी (चित्तौड़गढ़) कैलाश चन्द्र सेरसिया

कपासन के देवरिया चौराहे पर रामरसोडा का शुभारंभ हुआ।  पप्पू उर्फ गोपाल सालवी ने बताया कि रामदेवरा पैदल आने जाने वाले यात्रियों के लिए चाय एवं नाश्ते की सेवा हेतु राम रसोड़ा का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया! समारोह माधव लाल बैरवा, कपासन भजन गायक एवं राष्ट्रीय प्रचार मंत्री- संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था पंजी. के मुख्य आतिथ्य एवं दुर्गेश शर्मा (धमाणा) पूर्व प्रधान पंचायत समिति कपासन के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ जो 30 अगस्त 2022 तक जारी रहेगा! 
मुख्य अतिथि बैरवा ने बाबा रामदेव जी महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर आरती के साथ रसोड़े का शुभारंभ किया! इस दौरान राम रसोड़ा के मुख्य संचालक किशन लाल रेगर, देवरिया चौराया, शांतिलाल शर्मा दोवनी, शिव लाल बैरवा धोबी खेड़ा (धमाणा) , पप्पू सालवी दोवनी हजारी मल रेगर, उदय लाल रेगर, शंकर लाल बुनकर, माधुराम भील, प्रकाश रेगर, बालू नाथ, मोहन लाल रेगर, कैलाश चंद्र रेगर, जीतमल रेगर, देवरिया चौराया एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article