-->
'विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस' पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

'विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस' पर भाजपा ने निकाला मौन जुलूस

बिजौलियां(जगदीश सोनी)।देश की आजादी के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को हुए  भारत विभाजन को भाजपा बिजौलिया मंडल ने 'विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाते हुए  पंचायत चौक से तेजाजी का चौक तक मौन जुलूस निकाला।जुलूस के समापन  पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा ने संबोधित करते हुए कहा की भारत का विभाजन एक दु:खद त्रासदी की तरह है  हम सब जानते हैं स्वतंत्रता के एक दिन पूर्व जो विभाजन का दु:ख  भारतीयों को झेलना पड़ा है उसे हम कभी नहीं भुला सकते। आज जब हम अमृत महोत्सव के रूप में 75 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं तिरंगा रैलियों का आयोजन के साथ घर-घर तिरंगा लगाकर कर हर्षोल्लास के साथ इस स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को हम यादगार बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो 14 अगस्त को स्वतंत्रता से एक दिन पूर्व हमारे भारतीयों -हिंदू भाइयों का जो नरसंहार हुआ था उसे विस्मृत नहीं किया जा सकता हैं।इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव चंद्रवाल, पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा एवं अभिषेक सर्वा, मंडल उपाध्यक्ष हीरा सिंह सोलंकी ,मंडल महामंत्री बिट्टल तिवाड़ी,कार्यक्रम संयोजक मुकेश धाकड़ सुखपुरा एवं कमलेश कोली किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील जोशी युवा मोर्चा अध्यक्ष शेखर चंद्रवाल,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर,महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता त्रिपाठी,वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश पुरी मंडल प्रवक्ता जितेंद्र सिंह चौहान मंडल सोशल मीडिया प्रभारी कालू पूरी, युवा मोर्चा महामंत्री पंकज जैन,युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज लखारा,बुथ अध्यक्ष  मुकेश सांखला, कुलदीप शर्मा, मंडल कार्यालय मंत्री निलेश चित्तौड़ा, आयुष लखारा, अशोक गौड़ आदि सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article