-->
कन्या महाविद्यालय में मनाई गीता जयंति

कन्या महाविद्यालय में मनाई गीता जयंति

 

 शाहपुरा- महाप्रभु स्वामी रामचरण कन्या महाविद्यालय में शनिवार को भगवद् गीता जयंती मनाई गई और छात्राओ से गीता के उपदेशों का पालन कर एक उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने और सही परिप्रेक्ष्य में मानवता की सेवा करने का आह्वान किया गया। प्राचार्य डाँ.ओमप्रकाश कुमावत ने कहा कि गीता पवित्र ग्रंथ, भगवद् गीता के जन्म का प्रतीक है। उन्होंने  से बेहतर और समग्र जीवन जीने के लिए भगवद गीता के दिखाए मार्ग को अपनाने पर जोर दिया। छात्राओ सहित महाविद्यालय स्टाँफ ने भी समारोह में भाग लिया और भगवत गीता के श्लोकों का पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना व कर की गई। कार्यक्रम के दोरान बालकृष्ण जोशी, बंशीलाल छीपा, नटवर शर्मा, लेखराज पाराशर, पूर्णा पारीक सहित शिक्षक और छात्रायें उपस्थित थी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article