#cookieChoiceInfo { display: none !important; } --> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
जोशी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की!

जोशी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपाईयों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)   सीपी जोशी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा शहर मंडल में हर्ष व्याप्त। भाजपा नेता धनराज गुर्जर के सानिध्य में आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया व पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाई वितरित कर ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया।  भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने  कहा की भाजपा एक ऐसा राष्ट्रवादी राजनीतिक संगठन है जो कभी भी किसी भी कार्यकर्ता को बड़ा दायित्व देकर उसका सम्मान कर देता है। शीर्ष नेतृत्व ने सीपी जोशी जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर यह उदाहरण प्रस्तुत किया है। गुर्जर ने कहा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी  विद्यार्थी जीवन से ही राजनीति में सक्रिय रहे और भाजयुमो एवं भाजपा में विभिन्न दायित्व पर रह कर से कुशल संगठन संचालन किया वर्तमान में चित्तौड़गढ़ से सांसद है।
पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट सांवर नाथ योगी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए, आगामी चुनाव निमित्त संगठन को मजबूत करने भाजपा को विजई बनाने का आह्वान किया। इस दौरान
भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश शर्मा, रघुवीर वैष्णव, मुन्ना भाई,  प्रवीण सहाड़ा, ओम प्रकाश दाधीच, कैलाश लड्ढा,रामेश्वर दीप छापरवाल,  अनुप जोजावत,  कृष्ण सिंह राजावत,  गौतम आँचलिया, पिंटू वैष्णव, अंकित शर्मा, पार्षद रोहित चौधरी, महादेव जाट, महेंद्र सिंह चुंडावत,  अजय गुर्जर, राजु वर्मा, पवन राज पारीक,  शेर मोहम्मद, हमीद भाई, विनीत शर्मा, सतीश पेसवानी, अमित कोगटा, किशन गुर्जर, देवांश, सूरज आदि मौजूद थे!

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article