-->
जहाजपुर नगरपालिका के द्वारा स्वच्छता महोत्सव एवं मशाल यात्रा निकाली गई

जहाजपुर नगरपालिका के द्वारा स्वच्छता महोत्सव एवं मशाल यात्रा निकाली गई

 

 यात्रा को उपखंड अधिकारी एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया |

दुर्गेश रेगर पीपलूंद

 जहाजपुर नगर पालिका के द्वारा स्वच्छता महोत्सव एवं मशाल यात्रा का आयोजन किया गया | यात्रा को जहाजपुर उपखंड अधिकारी दामोदर खटाना एवं जहाजपुर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी इंद्रजीत सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया |


यात्रा उपखंड कार्यालय से रवाना होकर जहाजपुर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए नगरपालिका प्रांगण में समाप्त हुई | मशाल यात्रा में आम नागरिक एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया | स्वच्छता के स्लोगन सहित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने व महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजन किया गया | इस यात्रा में नगरपालिका कार्मिक, SBM प्रभारी नीरज गुर्जर, मिठ्ठन ग्वाला, रवि राठौड़, सत्येंद्र आर्य, नवदीप ALUM CO, विजेंद्र, राधेश्याम, जमादार इत्यादि उपस्थित रहे |



Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article