-->
रैगर समाज सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोडे बने हमसफ़र!

रैगर समाज सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोडे बने हमसफ़र!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)रैगर समाज सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को गंगा दशमी के अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 जोडे बने जिंदगी के हमसफ़र! आम चौकला रेगर समाज सेवा समिति ब्रांच गुलाबपुरा, धानेश्वर के संयुक्त तत्वाधान में गुलाबपुरा में खेड़ा चौसला श्री देवनारायण मंदिर परिसर में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे! मंगलवार सुबह श्री राम मंदिर से  दूल्हा-दुल्हन  जोडों की शोभायात्रा शुरू हुई! शोभायात्रा, कलश यात्रा सुखदेव आर्टिया बाबूलाल बडारिया, रामचंद्र शेरसिया, सावन कुमार आरटीयां शिवराज बडारिया, कल्याणमल सेरसिया, घनश्याम तुनगरिया सहित टीम के सुपरविजन में शहर के भीलवाड़ा रोड़,  टीकम चौराया, मुख्य बाजार, बावड़ी चौराहा होते हुए विवाह स्थल पहुंची,  टीकम चौराहा पर भारत विकास परिषद के कार्यकर्त व अन्य जगह पर सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। दूल्हे दुल्हन विवाह स्थल   पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया एवं तोरण की रस्म आदायगी करवाई। 
तोरण के बाद दूल्हे दुल्हन गायत्री परिवार के पंडित श्री रामलाल  गढ़वाल,सहित टीम द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ विवाह मंडप पर फेरों की रस्म करवाई। सम्मेलन समिति द्वारा सभी जोडों को घरेलू सामान व उपहार सामग्री प्रदान की गई! आशीर्वाद समारोह में  मुख्य अतिथि  धीरज गुर्जर राज्यमंत्री बीज निगम राजस्थान सरकार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल दुर्गा लाल  बदलोटिया उपाध्यक्ष अखिल भारतीय रैगर महासभा थे। विशिष्ट अतिथि  कृष्णा सिंह  राठौड़ प्रधान पंचायत समिति हुरडा, सुमित  काल्या अध्यक्ष नगर पालिका गुलाबपुरा, भाजपा नेता  धनराज  गुर्जर , करतार सिंह  राठौड़,  कैलाश  देवतवाल जिलाध्यक्ष भीलवाड़ा, रतनलाल मुंडोतिया जिला अध्यक्ष शाहपुरा, रामस्वरूप सलावंडिया अजमेर ग्रामीण जिला प्रभारी, मधुसूदन पारीक नगर अध्यक्ष कांग्रेस, सांवर नाथ योगी उपाध्यक्ष नगर पालिका गुलाबपुरा, किशोर  राठौड़, भवानी राम गढ़वाल अंबेडकर अध्यक्ष जहाजपुर, अशोक मौर्य, मुकेश जाट पंडेर सरपंच, पार्षद रामदेव खारोल, छोगालाल गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, सलीम कुरेशी, अफजल भाई, रामगोपाल मौर्य अध्यक्ष मसूदा परघना सहित अतिथियों ने वर वधू को आशीर्वाद एवं चिरंजीवी होने एवं सफल दांपत्य जीवन का शुभ आशीर्वाद दिया। विवाह सम्मेलन में
अतिथियों का स्वागत समिति अध्यक्ष गणपत लाल तुनगरिया, धानेश्वर ब्रांच अध्यक्ष मंगलचंद डीडवानिया, विवाह समिति अध्यक्ष पूरणमल उज्जैनिया, कार्यकर्ता एडवोकेट पार्षद राजेन्द्र कुमार रेड़िया, श्री राम, सूरज मल नुवाल, बाबूलाल मुंडेतिया, रघुनाथ बडारिया, महावीर बडारिया, गोपाल सुकरिया, मूलचंद नुवाल, रामसुख मुंडोतिया, रामदेव सुकरिया, जसराज मोर्य, अंबालाल नुवाल, चतुर्भुज सुकरिया, सीताराम पवार पार्षद विजयनगर, सुखदेव आरटिया, समाजसेवी विजयनगर, लादूराम गोलिया, सांवरलाल रसोया रूपाहेली, सांवरलाल उजीरपुरिया खारी का लांबा, सूरजमल जाड़ोटिया कोठियां, रामप्रसाद आरटिया, रतनलाल आरटिया  सांगरिया, रतन आरटिया शाहपुरा, लादूराम जड़ोटिया शाहपुरा, सूरजमल मौर्य मसूदा, वीरम लाल डडवाडिया, छगनलाल डडवाडिया फुलिया कला, चांदमल डडवाडिया कनेच्छन कला, सुवालाल  उज्जैनिया, गोपाल उच्चेनिया आगूचा, मोहनलाल डडवाडिया गुलाबपुरा ने अतिथियों का स्वागत किया।  दुर्गा लाल कर्नल ने उद्बोधन में कहा कि माता-पिता विवाह के बाद अपनी बेटी का पक्ष नहीं लेकर सही सलाह देकर ससुराल में सामंजस्य बिठाकर सफल दांपत्य जीवन का सुझाव देवें। भाजपा नेता
धनराज  गुर्जर ने कहा कि कम खाकर, अपनी सुख सुविधाओं में कटौती करके अपनी संतान को पढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्श  को साकार करना चाहिए। मंत्री
धीरज  गुर्जर ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए बच्चों को पढ़ाना चाहिए। जिससे स्वयं की समाज और 36 कोम का विकास होगा।
आखिर में वर - वधु को विदाई दी।कार्यक्रम संचालन बाबूलाल नुवाल ने किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article