#cookieChoiceInfo { display: none !important; } --> -->
Image 1
Image 2
Image 3
Image 4
श्री गणेश कोलोनी में देव प्रतिमाओं का विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा हुई!

श्री गणेश कोलोनी में देव प्रतिमाओं का विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा हुई!

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गणेश कोलोनी में धार्मिक कार्यक्रम में विधि विधान से देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा हर्षोल्लास से की गई! 
 ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर पर शिव परिवार व बजरंगबली की मूर्तियों की  प्राण प्रतिष्ठा हुई  व   पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन के साथ हुई पूर्णाहुति हुई।  पंडित रतनलाल व घनश्याम द्वारा मंत्रोचार के साथ 5 वेदियों पर 31 जोड़ो से विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई गई, पांचो वेदियों पर हवन यज्ञ कर पूर्णाहुति हुई। इससे पूर्व सभी मूर्तियों का अभिषेख धूमधाम से हुआ।
मंत्रो के साथ बालाजी महाराज को चोला चढ़ाया गया व शिव परिवार की स्थापना की गई।  राममंदिर के महंत चेतनदास जी व धुणी के महंत मिश्री नाथ जी के सानिध्य में आयोजन हुआ। 
 मंदिर परिसर में मदन लाल सोनी, गोपालस्वरूप वर्मा,  रमेश चंद्र सोनी,  सत्यनारायण सोनी, चंद्र प्रकाश जोशी, युगल किशोर सोनी, सत्यनारायण वैष्णव, प्रवीण सारड़ा,  महेंद्र चोधरी, सुनील वैष्णव,  अमरचंद सोनी , फतहलाल कांठेड़, मोहित सोनी,  मधुसूदन मिश्रा, जसवंत बंजारा, संजय सेन,  इत्यादि  मौजूद रहे।  नगरपालिका अध्यक्ष सुमित काल्या, पूर्व पालिकाध्यक्ष चेतन पेशवानी, भाजपा नेता धनराज गुर्जर, पालिका उपाध्यक्ष सावर नाथ योगी, पार्षद रामदेव खारोल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष  मधुसूदन पारीक, महावीर लड्ढा  इत्यादि ने भी मन्दिर में दर्शन किये।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Image 1
Image 2
Image 3
Image 4

Advertise under the article