-->
भागवत कथा व्यास पंडित श्री देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने किया गौग्रास।

भागवत कथा व्यास पंडित श्री देवकीनंदन ठाकुर महाराज ने किया गौग्रास।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)  भीलवाड़ा विश्व शांति सेवा समिति के तत्वावधान में शांतिदूत श्री देवकी नंदन ठाकुर महराज के मुखारबिंद से 24 से 30 सितंबर तक आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,  उसके तहत आज शुक्रवार को श्री गौ सेवा मित्र मंडल एवं पर्यावरण सरंक्षण संस्थान द्वारा संचालित गौग्रास रथ में पंडित श्री देवकी नंदन ठाकुर महराज ने गौग्रास किया गया। संस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज आडवाणी ने जानकारी देते हुए कहा कि, शुक्रवार को पं. श्री देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने गौवंश की सेवा करते हुए श्री गौ सेवा मित्र मंडल द्वारा संचालित गौ ग्रास रथ में गौग्रास का आयोजन किया गया। संस्थान के सरंक्षक बिलेश्वर डाड ने महाराज जी को संस्थान के कार्यों की जानकारी दी।  इस मौके पर अमन शर्मा, संदीप संघवी, कोमल, प्रीति, संजय, सुनील, कांति भाई, बृजमोहन सोमानी, आशीष, शुभम् सोनी, शुभम् अजमेरा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article