-->
शिव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ व पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित।

शिव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ व पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) 
पावन तीर्थ अयोध्या धाम में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त  गुलाबपुरा नगर में आयोजित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक  कार्यकर्मों की श्रृंखला मे आज विवेकानंद बस्ती कुबेर कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ  का आयोजन श्री बजरंग मंडल अगुँचा द्वारा किया गया। विवेकानंद बस्ती के श्रीराम मंदीर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समिति  के फतेह लाल काठेड ने बताया कि संगीत मय सुंदरकांड पाठ के बाद पोष बड़ों का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान
मंदिर कमेटी के सदस्य सतीश पराशर, कमल शर्मा जिला कार्यवाहक, विनोद त्रिपाठी, कृष्णगोपाल त्रिपाठी, भरत व्यास, ओम प्रकाश लक्षकार, बुद्धि प्रकाश लोहार, रोहित छिपा, गोपाल पूरी, थानमल , भंवर मेवाड़ा, यशवंत व्यास, अंकित शर्मा, कृष्ण गोपाल व्यास, प्रभु लाल शर्मा, पुसालाल जाट , लोकेश वैष्णव, आजाद लोहार, प्रमोद आचार्य ,मनोज आसोपा, दिलीप नागर, शिवप्रकाश, बंटी शर्मा,शुभम शर्मा, रतन लाल भाटी सहित  विवेकानंद बस्ती वासियो ने आयोजन में भाग लिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article