-->
देवरिया में विभिन्न क्षेत्रौं मे कैरियर  निर्माण संबंधी उपयोगी वार्ताएं दी

देवरिया में विभिन्न क्षेत्रौं मे कैरियर निर्माण संबंधी उपयोगी वार्ताएं दी

 

फूलियाकलां|विवेकानंद जयंती के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवरिया में केरियर डे एवं करियर मेले का आयोजन किया गया। मेले में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के चार्ट  एवं पोस्टर बनाकर के प्रदर्शनी लगाई गई। रोजगार जानकारी को लेकर स्टॉल लगाई गई। इन दौरान विद्यार्थियों के लिए कविता पाठ, निबंध लेखन ,पत्र वाचन एवं सामान्य ज्ञान क्विज प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वार्ताकारो ने  विभिन्न क्षेत्रौं मे कैरियर  निर्माण संबंधी उपयोगी वार्ताएं दी।

 मुख्य वार्ताकार आयुर्वेद अधिकारी महिमा मैडम, अमित शर्मा व्याख्याता ,रेखा जोशी व्याख्याता, मधुसूदन उपाध्याय व्याख्याता, कुंदन किशोर पांडे कंप्यूटर अनुदेशक रहे। प्रधानाचार्य परमानंद शर्मा ने प्रेरणादाई उद्बोधन दिया एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन नोरत मल रेगर उप प्राचार्य ने किया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article