-->
गुर्जर समाज द्वारा केन्द्रीय मंत्री मेघालय व गृह राज्य मंत्री बैडम का, पर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर के नेतृत्व में किया स्वागत।

गुर्जर समाज द्वारा केन्द्रीय मंत्री मेघालय व गृह राज्य मंत्री बैडम का, पर्व पालिका चेयरमैन धनराज गुर्जर के नेतृत्व में किया स्वागत।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय गुर्जर समाज के पदाधिकारीयो ने,देवनारायण जयंती पर आसींद देवनारायण सवाई भोज मंदिर पर  जाते समय अल्प प्रवास पर मयूर मिल में ठहरे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल,गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम, पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना ,का पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर के नेतृत्व में  मयूर मिल गेस्ट हाउस में माल्यार्पण कर,सिरोपा बंधवा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। पूर्व पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 300 करोड़ मंदिरो के लिए मालासेरी ,दडावट,बारणाघर,
सवाईभोज,तामेसर बावड़ी,विकास हेतु घोषणा करने पर समाज की ओर से आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुये कहा कि, भगवान श्री देवनारायण मंदिर के लिए जो कॉरिडोर हो, उसमें खेड़ा चौसला देवनारायण मंदिर को भी जोड़ा जाना चाहिए, खेड़ा चौसला में देवनारायण भगवान का राजतिलक हुआ था। यह स्थान सभी समाज में देवनारायण भगवान की मुख्य आराधना आस्था स्थल के रूप में पूजा जाता है।
इस दौरान देवनारायण मंदिर खेड़ा चौसला ट्रस्ट अध्यक्ष राजमल गुर्जर, सरपंच हगाम गुर्जर, श्रवण गुर्जर, रामजस गुर्जर, गोपी गुर्जर ,मिश्री गुर्जर, कैलाश गुर्जर, ओम गुर्जर, दलीचंद गुर्जर सहित कई गुर्जर समाजबन्धु मौजूद थे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article