-->
राजस्थान बजट (लेखानुदान) में क्या रहा ख़ास देखिये

राजस्थान बजट (लेखानुदान) में क्या रहा ख़ास देखिये


 

    राजस्थान बजट (लेखानुदान) में क्या रहा ख़ास देखिये     

  500 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। 

 जयपुर मेट्रो का सीतापुरा –अंबाबाड़ी तक विस्तार की योजना।

5 लाख से ज्यादा घरों में सोलर प्लांट लगाने की योजना।

  25 लाख परिवारों को नल के द्वारा पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।




  70,000 ( सत्तर हजार) पदों पर युवाओं के लिए नई भर्ती की घोषणा।


 भर्ती परीक्षाओं के लिए RPSC एवं राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड कैलेंडर जारी करेगा।


जयपुर के पास हाइटेक सिटी बनाने की योजना।

 300 यूनिट तक बिजली फ्री गरीब बच्चों को kg  से pg  तक की शिक्षा फ्री।

 9 से 12 की छात्राओं के लिए 1000 की सहायता।



 लाडो प्रोत्साहन योजना लागू होगी।

  गरीब बालिकाओं के जन्म पर एक लाख का बॉन्ड।

 सीनियर सिटीजन को रोडवेज बसों में 50% की छूट

 मेडिकल कॉलेज का काम तेज गति से होगा


मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का नाम अब मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना होगा


 मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का एलान।


 सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1150 रुपए की गई।


 पदोन्नति(डीपीसी)  में 2 साल की छूट का प्रावधान।

 

 GPF  की सूचना ऑनलाइन की जाएगी।


  पारिवारिक पेंशन की सूचना ऑनलाइन की जाएगी।


 RGHS में कार्मिकों एवं पेंशनरों को दवाईयों की डिलीवरी योजना प्रारंभ की जाएगी।


गरीबों काे अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से 600 ग्राम भोजन देने का फैसला किया है। इसके लिए राजकीय सहायता प्रति थाली 17 रुपए से बढ़ाकर 22 रुपए की गई है, इससे 300 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च होंगे।


  पूछरी का लौठा,  डीग , गोवर्धन सहित 20 मंदिरों के विकास के लिए 300 करोड़ की योजना।


  तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण 50 %  और अन्य भर्ती भर्ती में महिला आरक्षण 30 % से बढ़ाकर 40% करने की योजना।


राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी को 1000 रुपये...


 मिशन ओलंपिक 2028 की घोषणा, 'जयपुर में 100 करोड़ से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा', '50 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को विशेष मदद दी जाएगी'


लाडो प्रोत्साहन योजना शुरू होगी', 'लखपति दीदी योजना के तहत 5 लाख परिवारों की महिलाओं की आय को एक लाख से ज्यादा बढ़ाया जाएगा


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 10% की वृद्धि की जाएगी।


 मीसाबंदियों को ₹20000 की मासिक पेंशन व ₹4000 चिकित्सा सहायता प्रदान की जाएगी।


 गरीब परिवार में बेटी पैदा होने पर 1 लाख रुपए सेविंग बॉन्ड मिलेगा, महिलाओं को पहले प्रसव पर 5000 से बढ़ाकर 6000 रुपए किया जाएगा, ब्लॉक स्तर पर एक आंगनबाड़ी को आदर्श बनाया जाएगा,


बालिकाओं के लिए 25-25 करोड़ की लागत से स्पोर्टस सेंटर खुलेंगे,

50 युवाओं को ओलिंपिक के लिए किया जाएगा ट्रेंड होगी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article