-->
रामभक्तों के अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन कर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।

रामभक्तों के अयोध्या में श्रीराम लला के दर्शन कर लौटने पर रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया।

बिजयनगर (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय क्षेत्र से कई रामभक्तों के श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के दर्शन कर आस्था स्पेशल ट्रेन वापस  लौटने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया। केंद्रीय संगठन योजना के अंतर्गत शनिवार को चित्तौड़ प्रांत से आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या के लिए गये सैकड़ो राम भक्त सोमवार को अपने गंतव्य स्थान के लिए ट्रेन से रवाना होकर मंगलवार को  विजयनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर  विजयनगर वासियों ने ढोल धमाकों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। केंद्रीय संगठन योजना के अंतर्गत प्रत्येक संसदीय क्षेत्र से हजारो राम भक्तों को अयोध्या में श्री राम लाल के दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। यात्रियों ने बताया कि अयोध्या में राम भक्तों के लिए ठहरने व भोजन की उत्तम व्यवस्था रही। राम भक्तों में अयोध्या में रामलला दर्शन के अलावा हनुमान गढी मंदिर भरत कुंड सरयू नदी आदि धार्मिक दर्शनीय स्थलों के साथ-साथ अन्य दर्शनीय स्थलों के दर्शनो का लाभ उठाया। राम भक्त यात्रियों ने इस यात्रा को एक कभी ना भूलने वाली ऐतिहासिक यात्रा बताया केंद्रीय संगठन की इस योजना को एक बेहतर योजना बताया।राम भक्त यात्रियों ने कहा कि हर हिंदू को रामलाल के दर्शन करने चाहिए।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article