-->
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर निकली शोभायात्रा

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर निकली शोभायात्रा

 

जहाजपुर, पेसवानी | दिगंबर जैन समाज द्वारा श्री मुनि सुव़तनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्वस्ति धाम पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चतुर्थ वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकाल कर धूमधाम से चतुर्थ वार्षिकोत्सव मनाया गया।


व्यवस्थापक दानमल जैन ने बताया कि शाहपुरा रोड़ पर स्थित अतिशय तीर्थ क्षेत्र स्वस्ति धाम पर आज श्री मुनि सुव़तनाथ दिगंबर जैन मंदिर स्वस्ति धाम पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चतुर्थ वार्षिकोत्सव मौके पर रथ यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाई गई। 4 वर्ष पूर्व आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज एव गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में धूमधाम के साथ मुनीसुव़तनाथ भगवान का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया गया था उसी के उपलक्ष में चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुनीसुवतनाथ विधान अभिषेक एवं शांति धारा भामंडल एवं छत्र स्थापना के साथ आए हुए अतिथियों का सम्मान एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें छुल्लिका अर्हतमती माताजी सवेॕन्दृ मति माताजी संस्कृति भूषण माताजी एवं छुल्लक परिणाम सागर महाराज शोभा यात्रा में मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में देश भर से श्रद्धालु भाग लिया।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article