-->
विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर बच्चो को मुख्य स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर बच्चो को मुख्य स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी

 

गुलाबपुरा|  खंड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अधिकारी डा नदीम अहमद ने बुधवार को रा उ मा वि गागेड़ा के विद्यार्थियों को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंह में दांतो से होने वाली विभिन्न बीमारियों की जानकारी दी। बताया कि केंसर जैसी जटिल बीमारियां भी हमारे खराब खान पान की वजह से होती हैं। दांत केसे साफ करने चाहिए, दांत किस किस उम्र में कितने आते हैं।  साथ ही दातो को हमेशा स्वस्थ और साफ रखने पर प्रकाश डाला ओर कभी भी ऐसी चीजों का सेवन नही करने के लिए निर्देशित किया जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती हैं। 

इस अवसर पर ब्लाक कार्यक्रम अधिकारी  चन्द्रशेखर शर्मा ने भी विद्यालय में हर मंगलवार को दी जाने वाली आयरन की गोली के  फायदे ओर हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन को बढ़ाने में वह किस प्रकार से कारगर है जिसकी जानकारी दी। विद्यालय की तरफ से  सम्पत व्यास ने पूरी टीम उपयोगी जानकारी देने के लिए धन्यवाद ओर आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र कुमार शर्मा, रेखा यादव, उमा त्रिपाठी, नीरा शर्मा, आनंद कंवर, सुनीता कलवार, यशोदा चौहान,, ताराचंद शर्मा, मेल नर्स मीनाक्षी शर्मा, एएनएम सुमित्रा पुरोहित उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article