-->
हुरडा विवेकानंद स्कूल के तीन छात्रों का आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में हुआ चयन।

हुरडा विवेकानंद स्कूल के तीन छात्रों का आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता में हुआ चयन।

गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)   केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा "आर्यभट्ट गणित चैलेंज" प्रतियोगिता 2023-24 आयोजित की गई जिसमें भारतवर्ष के हजारों छात्रों ने भाग लिया उन बच्चों में से विवेकानंद केंद्र विद्यालय हुरड़ा  के तीन छात्र अंशिका जैन, रिदित रांका  व मृदिनी राठी को परीक्षा के दूसरे दौर के लिए चुना गया। सीबीएसई द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पूरे देश के विद्यालयों में पढ़ रहे छात्रों को गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए और प्रोत्साहित करने के लिए प्रश्न पत्र डिजाइन किया गया था। गणितीय प्रतिभा के अविश्वसनीय और उत्कृष्ट प्रदर्शन में प्रसिद्ध "आर्यभट्ट गणित चैलेंज" प्रतियोगिता भारत ही नहीं वरन पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। विद्यालय की उपलब्धि पर प्राचार्या महोदया श्रीमती आशा गोयल ने चयनित छात्र और छात्राओं को आशीर्वाद दिया और और उनके  उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article