-->
विनोद जोशी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

विनोद जोशी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत

शाहपुरा, पेसवानी |  राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ जिला शाहपुरा की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा शाहपुरा में आयोजित हुई। जिसमें राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद जी व्यास, सेवानिवृत कर्मचारी अधिकारी के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश जी मामनिया, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश प्रतिनिधि श्री जयकांत की पत्रिया, शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष शाहपुरा श्री महेश शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी शाहपुरा श्री रामेश्वर बाल्दी आदि अतिथि गण मौजूद रहे।
 इस मौके पर राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ जिला शाहपुरा के जिला अध्यक्ष की घोषणा भी की गई जिसमें सर्व समिति से श्री विनोद कुमार जोशी सहायक प्रशासनिक अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शाहपुरा को चुना गया।
 इस मौके पर विनोद जोशी, सुरेश कुमार मुंदरा,कैलाश शर्मा, राजदीप अग्रवाल, योगेंद्र सोनी, गिरिराज व्यास, नेहा सैनी, आशीष खत्री एवं अन्य मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article